कोई पहाड़ इतना ऊँचा नहीं!
निर्मल पुरजा, एक ऐसे नेपाली नागरिक जो पहले ब्रिटिश सेना में काम कर चुके हैं ने सिर्फ़ 189 दिनों में दुनिया के सबसे ऊँचे 14 पहाड़ों पर चढ़कर पहाड़ों की चढ़ाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है!
बस कुछ पर्वतारोही, सिर्फ 40! इस उपलब्धि को हासिल कर पाए। पहले थे, रेनॉल्ड मेसनर जिन्होंने 1986 में 8000 मीटर से भी अधिक की चढ़ाई की। 2010 में, एडुर्ने पासबान इस चुनौती को पूरा करने वाली पहली महिला बनीं।
हिमालय की सभी 14 ऊँची चोटियों पर चढ़ने का पिछला रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया के किम चांग-हो के नाम था, जिन्होंने सभी 14 पहाड़ों पर चढ़ाई करने में कुल 7 साल, 11 महीने और 14 दिन का समय लिया था।
निर्मल ने सिर्फ़ 6 महीने में चढ़ाई पूरी करके इस रिकॉर्ड को 7 साल से भी अधिक समयसीमा से तोड़ा! इससे ज़्यादा अच्छी बात क्या हो सकती है कि उन्होंने माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से और मकालू (जो दुनिया के चौथे और पाँचवे उच्चतम पहाड़ हैं) की चढ़ाई सिर्फ़ दो दिन में की!
निर्मल ने नांगा परबत (8125 मीटर), के2 (8614 मीटर), ब्रॉड पीक (8051 मीटर), गाशरब्रुम 1 (8080 मीटर), गाशरब्रुम 2 (8035 मीटर), अन्नपूर्णा (8091 मीटर), शीशपंगमा (8027 मीटर), चोयु (8188 मीटर), कंचनजंघा (8586 मीटर), मकालू (8485 मीटर), मनास्लु (8163 मीटर), धौलागिरी 1 (8167 मीटर), ल्होत्से (8516 मीटर) और एवरेस्ट (8848 मीटर) की चढ़ाई की है!
इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने के लिए निर्मल पुरजा को बधाई!